May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-26 at 17.23.10

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2025। खनोरी बोर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन लगातार जारी है और रविवार को अनशन के 62 दिन पूरे हो गए है। एमएसपी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान उनका समर्थन करते हुए आंदोलन कर रहें है। खनोरी में किसान नेताओं ने 26 जनवरी को प्रदर्शन करने की अपील की और अपील का असर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी नजर आया। गांव बाना में रविवार को ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से किसान आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए ट्रेक्टर रैली निकाली। रैली से पूर्व यहां एकत्र किसानों ने सड़क पर बैठ कर आवागमन रोका व नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी का पुतला फुंका। किसानों ने किसान एकत जिंदाबाद के साथ मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए। उसके बाद ट्रेक्टर रैली निकाली जिसमें करीब 100 ट्रैक्टर व वाहन शामिल हुए। किसानों ने गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकालते हुए एमएसपी का हक देने की मांग की। इस दौरान रैली में बाना सरंपच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, कांग्रेस पीसीसी सदस्य हरीराम बाना, किसान संगठन टिकेत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, भंवरलाल बाना व मन्नीराम बाना, सुगनाराम बाना, पुरबाराम बाना, गंगाराम बाना, भंवरनाथ सिद्ध, नारायणदास स्वामी, लक्ष्मीनारायण बाना, भंवरनाथ बाना, रूघाराम बाना, तेजाराम बाना, प्रभुराम बाना, भगवानाराम मेघवाल, हड़मान मेघवाल, जेठाराम बाना, देवीलाल बाना, सीमाराम बाना, पुसाराम नायक, फुसाराम बाना, केशुराम बाना, रामेश्वरराम बाना सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। सभी ने एकस्वर में केंद्र सरकार द्वारा किसानों से बातचीत किए जाने व एमएसपी देकर किसानों को सम्मान दिए जाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में किसानों ने सड़क पर बैठकर आवागमन रोका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने पीएम मोदी का पुलता फुंका, जताया आक्रोश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकाली ट्रेक्टर रैली, करीब 100 ट्रेक्टर व वाहन हुए शामिल।