






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2025। 76वें गणतंत्र दिवस को कस्बे के 25 युवाओं ने विशेष ढंग से मनाते हुए 21 किलोमीटर की साइकिल रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रभारी योगगुरू ओम कालवा ने बताया कि कस्बे के 25 पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए, श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर भैरव मंदिर पहुंचने व मंदिर से पुन: श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने की यात्रा निकाली। कालवा ने बताया कि इस रैली के संपन्न होने के साथ ही इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज हो गया है। रैली को रामधन मीणा व महावीर प्रसाद धामा ने रवाना करते हुए सभी प्रतिभागियों को माला पहना कर स्वागत करते हुए किया। तोलियासर में गणेश मन्दिर व गौशाला के गणेशसिंह राजपुरोहित व अखिल भारतीय राजपुरोहित नारी शक्ति संघ की सोनिया राजपुरोहित तथा मीनू कंवर ने रैली का स्वागत किया। सभी ने भैरव मंदिर में जयकारे लगाते हुए दर्शन किए। रैली में कस्बे के पर्यावरण प्रेमी मर्चेंट नेवी सेवारत रामस्वरूप प्रजापत, कार्तिक दातवानी, राज सर, एडवोकेट अनिल धायल, खिंवराज सांखला, पटवारी सीताराम नाई, सहीराम रोलण, आनन्द कुमार शर्मा, राकेश कुमार पडिहार, सुरेश जाखड़, महादेव सोनी, लालचंद जाखड़, दामोदर प्रसाद बोहरा, मनीष कुमार धामा, रतनलाल कालवा, राजूराम बाना, चंद्र प्रकाश वाधवानी, अणतुराम मीणा, जितेंद्र नाथ, मयंक मीणा, विकास मीणा, योग साधक गणेश प्रजापत, किशन लाल शर्मा, परसनाथ ने भाग लिया। रैली आयोजन को पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, गजानंद बोहरा, गिरधारी लाल जोशी, जयकिशन दातवानी ने सराहना की व पूरे दल का आभार जताया।




