May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-27 at 20.35.04

सेवाओं के लिए गजानंद सेवग को मिला सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग निवासी श्रीडूंगरगढ़ को समयबद्धता, सकारात्मकता से अपने मूल कर्तव्यों के प्रभार का सहजता के साथ ईमानदारी निष्ठा व लगन के साथ निर्वहन करने पर जिला स्तरीय सम्मान दिया गया। सेवग को गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में मंत्री सुमित गोदारा, आईजी ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने सम्मानित किया।
गिरधारीदास स्वामी को मिला सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति में सहायक विकास अधिकारी के पद पर सेवारत गिरधारीदास स्वामी को जिला स्तरीय सम्मान दिया गया। स्वामी को ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं का दक्षतापूर्ण क्रियान्वयन में प्रभावी सेवाएं देने के लिए सम्मान किया गया। गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में सम्मान प्राप्त किया।
राजकुमार विश्नोई हुए जिला स्तर पर सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी कार्यालय में निजी सहायक राजकुमार विश्नोई भी रविवार को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित हुए। विश्नोई को समय समय पर प्रदत्त निर्देशों की पालना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया गया है।