May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-27 at 21.14.10

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में दिन भर की 5 खबरें, पढ़ें एक साथ, एक नजर में, देखें पांचों खबरों के फोटो भी।

ईको भारत देगा जोशी व शाह को देवदूत सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता युवा आंनद जोशी एवं प्रियंक शाह को ईको भारत संगठन द्वारा देवदूत सम्मान दिया जाएगा। ईको भारत संस्थान द्वारा आगामी 29 जनवरी को जयपुर स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब ऑडिटोरिय में आयोजित समारोह में राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े के हाथों सम्मान दिया जाएगा। संस्थान के संपत सारस्वत ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री सुमित गोदारा, पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ एवं भारत 24 ग्रुप के सीईओ जगदीश चंद्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होगें। ये सम्मान संस्था द्वारा सड़क सुरक्षा प्रबंधन तथा चुनौतियों के तहत पिछले 15 वर्षों से सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त पीड़ित जानवर, पशु पक्षी, हिरण, मोर व अन्य जीवों की रक्षा को लेकर किए गए सेवाकार्यों के लिए दिया जाएगा। कार्यक्रम में संस्थान द्वारा प्रदेश भर के 10 धरातलीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।

सहकारिता कार्मिकों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहकारिता अधीनस्थ सेवा में सेवारत निरीक्षकों ने सोमवार को सहकारिता मंत्री गौतम दक को बीकानेर में ज्ञापन सौंपा। सहकारिता निरीक्षकों के एसोसिएशन अध्यक्ष सुमित्रा चौधरी की अगुवाई में अनेक सदस्यों ने सहकारिता निरीक्षकों की पदोन्नति समस्याओं का निराकरण करने का आग्रह किया। ज्ञापन में ग्रेड पे 3600 के स्थान पर 4600 करने, निरीक्षक से सहायक रजिस्ट्रार पदोन्नति का अनुपात 85:15 किए जाने, पदोन्नति में दो वर्ष की शिथिलता बरतने की मांग की। मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में सहकारिता मंत्री गौतम दक को विभागीय कार्मिकों ने समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन।

बिग्गा में वेयर हाऊस का उद्घाटन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में श्रीवीर बिग्गाजी मंदिर के निकट सोमवार को एक वेयर हाऊस का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन में मुख्य अतिथि छत्रपाल सिंह, ओमप्रकाश स्वामी, बिग्गाबास रामसरा प्रशासक लक्ष्मणराम जाखड़, बिग्गा प्रशासक जसवीर सारण सहित अनेक अतिथि शामिल हुए। इस वेयर हाऊस के प्रोपराइटर मोहनलाल स्वामी ने बताया कि किसानों व छोटे व्यापारियों के लिए मूंगफली, सरसों, चना, ग्वार, मोठ व गेहूं को स्टॉक रखने के लिए स्थान नहीं मिल पाता ऐसे में ये वेयर हाऊस उनके काम आ सकेगा। इस दौरान श्रवण कुमार जाखड़, मोहनलाल जाखड़, सुशील कुमार मूंदड़ा, गणेशदास स्वामी, खेताराम जाखड़, बाबूलाल गिला, महेंद्रसिंह राजपूत, रमेश जाखड़ सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।

 

मंगलवार को धरने के होगें 150 दिन, नहीं कोई सुनवाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराबबंदी की मांग को लेकर ठेके बाहर लगाए गए धरने को मंगलवार को 150 दिन हो जाएगें। लेकिन अभी तक इस संबध में कोई सुनवाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की आम सभा में गांव में शराबबंदी को लेकर मतदान करवाने का प्रस्ताव भी पास करवा लिया था लेकिन प्रशासन द्वारा गांव में शराब का ठेका रखने के लिए आमादा होने की स्थिति बनी हुई है। धरने के 149वें दिन सोमवार को धरनास्थल पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, शेराराम चोटिया, भंवरलाल चोटिया, केशराराम चोटिया, नोरंगलाल चोटिया, अशोक चोटिया, रामूराम चोटिया, उदाराम नाइ, देवीसिंह भाटी, तेजाराम मेघवाल, रामकरण मेघवाल, नोरंगलाल मेघवाल, सांवरमल सहू, श्यामसिंह सारण, लालचन्द, नारायण शर्मा, किशन चोटिया आदि उपस्थिति रहे।

ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग पर लगाए धरने पर पहुंचें पूर्व विधायक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत सरकार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में स्वीकृत किए गए ट्रॉमा सेंटर का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति का धरना सोमवार को 106वें दिन जारी रहा। धरने पर सोमवार को पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया भी पहुंचें एवं धरनार्थियों के संघर्ष को काबिले तारिफ बताते हुए सफलता मिलने तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।