






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2020। देशी गाय के गोबर में हवन सामग्री मिला कर बनाया गया ये विशेष दीपक तुलसी गौशाला बीकानेर द्वारा बनाया गया है। गौशाला का ये विशेष उत्पाद अब श्रीडूंगरगढ़ में भी उपलब्ध है। ये विशेष दीपक जिला गौशाला संघ के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, घुमचक्कर से क्षेत्रवासी प्राप्त कर सकते है। स्वामी ने बताया कि साधारण दीपक 2 रूपए का है व हवन सामग्री मिला कर बनाया गया दीपक 5 रूपए का है तथा हर घर में ये ग्यारह दीपक जरूर जलाएं क्योंकि देशी गाय के गोबर में ही लक्ष्मी का निवास माना जाता है। ये दीपक जलने के बाद खाद के रूप में घर के पौधो में ही काम आ सकेगें। स्वामी ने जानकारी दी कि इन दीपक के साथ गोबर निर्मित लक्ष्मी गणेश भी बनाएं है जो 31 रूपए में उपलब्ध है तथा इस राशि का उपयोग देशी गौ हितार्थ गौशाला में ही किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष सुरजमाल सिंह नीमराणा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गौशाला की सहायतार्थ नागरिकों को ये दीपक जला कर दीवाली में शुभता की कामना करनी चाहिए जिससे हमारी संस्कृति के साथ गौरक्षा के संकल्प को संबल मिल सकें।





