May 20, 2026
0000000000000000

उदरासर में जागरूक युवाओं ने बचाए दो हिरणों के प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में जागरूक युवाओं ने बुधवार सुबह दो हिरणों के प्राण बचाए। गांव की रोही में आवारा कुत्तों ने दो हिरणों पर हमला कर दिया। गांव के गुटराज गोदारा, जगदीश सांसी, उम्मेद धेडू, मुन्नीराम धतरवाल, पन्नालाल मेघवाल ने कुत्तों को भगा कर हिरणों का रक्षण किया। गांव के सक्रिय युवा दुलदास स्वामी ने वन विभाग को सूचना दी। युवाओं ने निजी गाड़ी किराए कर हिरणों को श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग पहुंचाया व ईलाज प्रारंभ करवाया। ग्रामीणों ने उनके प्रयास की सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर के युवाओं ने बचाए दो हिरणों के प्राण।

वृद्धाश्रम में कंबलें व स्वेटरों सहित गर्म कपड़ों का वितरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के वृद्धाश्रम में पे टू पे सोशियल फाउंडेशन की ओर से बाडेला के बाबूलाल ज्याणी ने वृद्ध सहायता योजना के तहत आश्रितों को कंबल, स्वेटर, जुराबें, मफलर, बिस्कुट, फलों का वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा ने सेवाकार्य की सराहना करते हुए ज्याणी को सेवा कार्यों में सक्रिय रहने की बात कही। इस दौरान वृद्धाश्रम संचालक ने इनका आभार जताया। इस दौरान रुपाराम मेघवाल, रमेश पूनियां, हुलास मेघवाल, भावना जोशी, सुशीला राइका, दानाराम ज्याणी व हीरा देवी शामिल रहें व अपना सेवा सहयोग दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वृद्धाश्रम में गर्म कपड़े वितरित किए।

सेवाधाम में बच्चों को कॉपी पेन, फ्रुट वितरित किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा भारती समिति द्वारा संचालित सेवाधाम में बुधवार को पेटूपे सोशियल फाउडेंशन संस्था द्वारा बच्चों को कॉपी, पेन, बिस्कुट व फलों का वितरण किया गया। संस्था के बाबूलाल ज्याणी ने बताया कि इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समिति सदस्यों ने संस्था का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाधाम में किया कॉपी पेन व फलों का वितरण।