






धूमधाम से मनाएंगे भाजपा नेता का जन्मदिन, गुंसाई की अगुवाई में 3 बजे कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र रविशेखकर मेघवाल का 53वां जन्मदिन क्षेत्र के भाजपा नेता, कार्यकर्ता सामूहिक रूप से मनाएगें। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई की अगुवाई में नेशनल हाईवे पर स्थित गुंसाई फार्म हाऊस में दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में रविशेखर मेघवाल भी पहुंचेगें और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगें। गुंसाई ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता जुटें हुए है।
कृषि मंडी में बैंक की नई शाखा का मंडल अध्यक्ष व मंत्री ने किया उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी प्रांगण में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा का उद्घाटन बुधवार को मंडी समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू व मंत्री लालचंद ने बटन दबाकर किया। बैंक में खाते खोले जाना प्रारंभ हो गया है और गुरूवार सुबह से व्यक्तिगत उपयोग, बचत खाता एवं व्यावसायिक खाते, चालू खाते खोले जाना प्रारंभ कर दिए जाएंगे। इस दौरान बैंक कर्मियों के साथ व्यापारी लालचंद सिद्ध, गोपाल जाखड़, सांवलराम, सांवरमल ज्याणी, श्यामलाल पोटिलया, विजयपाल खिलेरी सहित अनेक ग्राहक मौजूद रहें। व्यापारियों ने बताया कि इससे व्यापारी व किसानों को मंडी प्रांगण में ही बैंक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

सुमित गोदारा ने किया रक्तदान बैनर का विमोचन, की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर गांव में दिवंगत रामनिवास महिया की पहली पुण्यतिथि पर 2 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का जयपुर में गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने पोस्टर का विमोचन किया। मंत्री सुमित गोदारा ने युवाओं से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान करने से अनेक जरूरतमंदों के प्राण बचाए जाने के भागीदार युवा बन सकते है। इससे रक्तदाता को आत्म संतुष्टि मिलती है। गोदारा ने कहा कि युवा वर्ग रक्तदान के बारे में समाज में फैली भ्रांतियां दूर करने का प्रयास करने की दिशा में कार्य करें और स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लाभ बताकर उन्हें रक्तदाता बनाने का प्रयास करें। इस दौरान आयोजक मंडल के सदस्यों ने मंत्री गोदारा का आभार जताया। आयोजन को लेकर दुलचासर गांव के ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है व शिविर को सफल बनाने के लिए आसपास के गांवों के युवाओं से भी सम्पर्क किया जा रहा है।




