May 20, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2025। इंटरनेट पर सर्चिंग कर लेन-देन करना आम लोगों को महंगा पड़ रहा है एवं आए दिन ठगी के कारनामे सामने आ रहे है। ऐसा ही ठगी का एक मामला क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के साथ हो गई है। जिसमें इंटरनेट पर दुकानदार सर्च कर एडवांस के रूप में 60 हजार रुपए की ठगी हो गई है। मामले में पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसने इंडिया मार्ट पर सर्च कर बड़ी डीजल गाडियों में प्रदूषण कम करने के लिए भरी जाने वाले यूरिया एड. ब्लयू डीईएफ खरीदने के लिए इटावा निवासी नीरज वर्मा से उसके मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क किया था। उसने दिल्ली में रहने वाले अपने मित्र विजय गुप्ता के नम्बर दिए एवं उससे बात करने पर डील तय कर ली। आरोपी विजय गुप्ता ने उसे एडवांस पेमेंट भेजने को कहा तो परिवादी ने आरोपी के बताए खाते में 60 हजार रुपए गत 20 एवं 22 दिसम्बर को डाल दिए। आरोपी से माल भेजने के लिए पूछा तो आरोपी ने ट्रांसपोर्ट बंद होने की बात कहते हुए दो दिनों बाद माल भेजने की बात कही। लेकिन उसके बाद से आरोपी ने फोन उठाने ही बंद कर दिए। पुलिस ने लिखित रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार करेगें।