






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2025। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के पिता 79 वर्षीय कन्हैयालाल सियाग की पार्थिव देह गुरूवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के सुपुर्द कर दी गई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ गुंजन सोनी ने सियाग परिवार का आभार जताते हुए कहा इससे सैंकड़ो मेडिकल विद्यार्थियों के प्रशिक्षण लेने में उपयोगी होगी। इससे कई डॉक्टर तैयार होकर मानवता की सेवा व भलाई में योगदान दे सकेंगे। डॉ सोनी ने श्रद्धाजंलि देते हुए परिजनों को सांत्वना दी। एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि के मार्गदर्शन में देह दान सम्बंधित औपचारिकता पूर्ण की गई इस दौरान डॉ. कविता पाहुजा, डॉ. गरिमा खत्री, डॉ. निर्मला, डॉ. के.आर. मीणा, डॉ. रामेश्वर व्यास, डॉ. अनीता, डॉ. भारती , मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के नवरतन श्रीमाली, लैब टेक्नीशियन कमलेश व्यास, अनूप गौतम, सुरभि नंदनी, शिव सिंह , श्रवण आदि ने पार्थिव देह को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके अतिरिक्त यहां जयनारायण घिंटाला, जगदीश ज्याणी, कच्ची आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल, महावीर कोठारी, दिनेश जैन, सहीराम सियाग, ओम ज्याणी, कविता आहुजा, गरिमा खत्री मौजूद रहें। इससे पूर्व गांव बिग्गाबास रामसरा में उनके निवास स्थान से शहीद स्मारक तक ग्रामीणों ने नम आंखो से अंतिम विदाई दी। उनके गांव क्षेत्र के अनेक गांवो से राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने बिग्गा पहुंचकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।




