May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-01 at 20.21.35

करणी कथा संपन्न, सुनाए माँ के चमत्कार, भावुक हुए श्रद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास में आयोजित करणी कथा में आज पांचवे दिन कथा के कथावाचक डॉ करणीप्रताप ने माँ करणी के विभिन्न चमत्कारों व लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बीकानेर की स्थापना, कोडमदेसर भैरव स्थापना, राव बीका व राव शेखा पर माँ की कृपा सहित अनेक प्रसंगो का विस्तृत वर्णन किया। भजन गायक किन्नु बन्ना ने अनेक भजनों का गायन किया तो पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु जमकर झूमे। कथा के दौरान माँ करणी के चमत्कारों के वर्णन के बीच अनेक बार माँ जयकारे गूंजे। कथा के दौरान अनेक सहयोगियों का कथावाचक द्वारा सम्मान किया गया। पांच दिवसीय कथा के पूर्ण होने पर अनेक श्रद्धालु भावुक हो उठे और सजल नैत्रों से महाआरती में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ करणीप्रताप ने माँ करणी की भावपूर्ण कथा के मार्मिक प्रसंग सुनाए, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे।

जसनाथजी कबड्डी प्रतियोगिता में धीरेरा विजेता, उपविजेता रहा दुसारणा, हुए सम्मानित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुसारणा में आयोजित चार दिवसीय श्री जसनाथजी कब्बड्डी प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में धीरेरा व दुसारणा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। धीरेरा के खिलाड़ियों ने मैदान जीत कर विजेता की ट्राफी व नगद पुरस्कार प्राप्त किया वहीं दुसारणा उपविजेता रहा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गिरधारीलाल महिया, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, साहित्यकार श्याम महर्षि, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, जाट विकास परिषद के अध्यक्ष कानाराम तरड़, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू अतिथि मंच पर मौजूद रहें। प्रतियोगिता में व्यवस्था व नगद पुरस्कार सहयोगी हरिराम बाना, सरपंच प्रतिनिधि शेरसिंह, परमाराम नायक, रामप्रताप सारण, महेन्द्र फौजी, सुनील तावनिया, चौधरी स्टूडियो दुसारणा, श्रवणसिंह पुनदलसर, गोपीनाथ सिद्ध, बीरमाराम मेघवाल, रामचन्द्र गोदारा, श्रवण गोदारा, मालाराम सेरडिया, पेमाराम गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा का रहा। अन्य व्यवस्थाओं में ग्रामीणों का सहयोग रहा। वहीं ट्रॉफी का सौजन्य खादी ग्रामोद्योग विकास समिति एवं भूराराम सेरडिया मेमोरियल संस्थान का रहा।

ये टीमें हुई शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगिता में सूरतगढ़, हरियाणा, रामसर, रीड़ी, धीरेरा, उड़वाला, बेनीसर, भोजास, मसूरी, इंदपालसर, पुनदलसर, पूनरासर जूनियर, राउमावि दुसारणा बड़ा, श्री जसनाथजी क्लब दुसारणा, चौधरी स्टूडियो दुसारणा टीमों की भागीदारी रही। समिति के रामदयाल गोदारा, शीशराम सेरडिया, परमेश्वरलाल नायक, देवाराम सेरडिया, रामस्वरूप सेरडिया, लालचन्द गोदारा, जीवण मेघवाल, काशीराम मेघवाल एवं गांव के मौजिज लोगों ने अतिथियों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में धीरेरा ने हासिल की विजय, दुसारणा की टीम रही उपविजेता।