May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-02 at 13.19.40

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2025। रविवार दोपहर करीब 1 बजे बीकानेर शहर व नोखा क्षेत्र के बादनूं, रासीसर, लूणकरणसर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए है। वहीं रतनगढ़ में भी लोगों ने झटका महसूस किया है। अचानक आए झटकों से लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि,अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। वहीं बता देवें श्रीडूंगरगढ़ के लोढेरा गांव में ग्रामीणों ने भूकंप को महसूस किया। गांव लालचंद गोदारा ने बताया कि भूकंप महसूस करने पर ग्रामीणों घरों से बाहर आ गए व भूकंप की ही चर्चा की जा रही है। बता देवें विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के झटकों के बाद एहतियात बरतना जरूरी है। अगर दोबारा झटके महसूस हों, तो खुले स्थानों पर चले जाएं और इमारतों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।