May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-02 at 16.01.00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2025। बसंत पंचमी के पर्व पर घर घर में सरस्वती पूजन के आयोजन संपन्न हुए। महिलाओं ने पीले वस्त्रों में पीले सरसों के फुलों के साथ माँ शारदा का पूजन किया। घरों में बेसन का हलवा, लड्डू, खीर के प्रसाद बनाए गए व माँ शारदा को भोग लगाया गया। बच्चों के तिलक कर उन्हें प्रसाद खिलाया गया। कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में बसंत पंचमी पर विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कृत विद्यालय के आचार्य द्वारा 11 कुंडीय हवन पूजन संपन्न करवाया गया। 11 दपंतियों ने यज्ञ में आहुतियां दी। कार्यक्रम में 200 अभिभावक शामिल हुए व 72 बालकों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न करवाया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, व्यवस्थापक लक्ष्मीनारायण भादू, संरक्षक आशाराम पारीक, संकुल प्रमुख जगदीशनाथ सिद्ध, बालिका विभाग की प्रधानाचार्य कंचन व्यास, प्राथमिक विभाग के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार जीनगर, सुरेश कुमार तुनगरिया उपस्थित रहें। शाला स्टाफ ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। वहीं लैंगवेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में वसंत पंचमी पर माँ शारदा का पूजन आरती की गई। माता को भोग लगाकर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। एकेडमी के राज सर ने विद्यार्थियों को सद्बुद्धि के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं नारसीसर गांव में महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान में माँ सरस्वती का पूजन स्टाफ व विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ किया। माता को फुल चढ़ाए गए और पूजा आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। संस्था प्रधान गोविन्द सिंह सहित हेतराम शर्मा, निर्मल व मनोज साईं ने विद्या की देवी के रूप में माँ शारदा के पूजन का महत्व बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर में हर्षोल्लास के साथ माँ सरस्वती के पूजन संपन्न हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में मनाया गया वसंत पंचमी का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आदर्श विद्या मंदिर में विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संपन्न हुए 11 कुंडीय हवन, 72 बच्चों का किया गया विद्यारंभ संस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव नारसीसर के निजी विद्यालय में मनाया बसंत पंचमी का पर्व, किया माँ सरस्वती का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालुओं ने माँ सरस्वती मंदिर पहुंच कर किए दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में विधि विधान से किया माँ सरस्वती का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में माँ शारदा का पूजन कर जलाया दीप, मांगी विद्या व बुद्धि।