May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2025। सुंदर सजावटों व रोशनियों से सजे हंसोजी धाम में गुरू हंसोजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वार्षिक महोत्सव उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। परमहंस संत सोमनाथ महाराज व महंत भंवरनाथ ज्याणी के सान्निध्य में समस्त ग्रामीणों द्वारा आयोजित समारोह में लिखमादेसर सहित आस पास के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहें है। यहां आयोजित भागवत में आज कथा के पांचवे दिन महाराज आशाराम ने कृष्ण बाललीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। महाराज ने धर्म को समझने के लिए गीता, भागवत, रामायण हर घर में पढ़े जाने की बात कही। ओमनाथ ज्याणी ने बताया कि 5 फरवरी को सुबह 11 बजे भामाशाह मोहनलाल सिंघी द्वारा निर्मित गांव के भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया जाएगा। लोकार्पण के पश्चात भागवत कथा पूर्ण होगी व कथा के बाद यज्ञाचार्य बृजमोहन जी द्वारा लगातार नवकुंडीय रूद्र महायज्ञ हवन व कथा की पूर्णाहुति करवाई जाएगी। महाप्रसाद के साथ आयोजन संपन्न होगा वहीं उसी रात्रि जम्मे का आयोजन होगा जिसमें जसनाथी युवा भक्ति व शक्ति के साथ अग्नि नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।