May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2025। भारती निकेतन महाविद्यालय के एनसीसी छात्र सीनियर अंडर ऑफिसर अरविंद सिंह शेखावत पुत्र छैलूसिंह शेखावत निवासी पुंदलसर का आरडीसी कर लौटने पर आज संस्था में जबरदस्त जोश के साथ स्वागत किया गया। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने क्षेत्र में एकमात्र भारती निकेतन कॉलेज में एनसीसी होने व भारती के लाल अरविंद के कर्तव्य पथ पर मार्च में शामिल होने की बड़ी उपलब्धि हासिल करने को गौरवशाली बताया। स्वामी व कॉलेज प्राचार्य डॉ आनंद नारायण पुरोहित ने फुलमाला व साफा पहना कर उनका सम्मान किया। वहीं महाविद्यालय के पूरे स्टाफ कॉर्डिनेटर रमेश भोजक व वाणिज्य संकाय के एचओडी कुलदीप शर्मा ने भी फूलमाला पहना कर अरविंद का स्वागत किया। एनसीसी के एएनओ नितिन सिंह ने कड़ी मेहनत कर बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सिंह ने बताया कि अरविंद ये उपलब्धि हासिल करने वाले श्रीडूंगरगढ़ के पहले एनसीसी कैडेट बन गए है। अरविंद ने सभी का आभार जताया। इस दौरान गुब्बारों से सजावट की गई व संस्थान के बच्चों ने भारत माता के जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन में अरविंद का स्वागत किया जोश व उत्साह के साथ, सभी ने लगाए भारत माता के जयकारे।

स्कूलों में माँ शारदा का पूजन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को बसंत पंचमी के पर्व पर स्कूलों में अवकाश होने के कारण विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। भारती निकेतन स्कूल के सभागार में पंडित कैलाश शास्त्री के सान्निध्य में विधि विधान से पूजन संपन्न किया गया। स्कूल के विद्यार्थी माँ शारदे की आरती में शामिल हुए। संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने सभी विद्यार्थियों को जीवन की दशा व दिशा बदलने में विद्या का बड़ा महत्व बताते हुए श्रद्धापूर्वक माँ शारदा का पूजन करने की बात कही। वहीं जयपुर पब्लिक स्कूल में भी आज बच्चों सहित स्टाफ ने सरस्वती पूजन किया। यहां बच्चों माता को फुल अर्पित किए व आरती में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन में विधि विधान से किया माँ शारदे का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में सभी विद्यार्थियों ने किया सरस्वती पूजन, संचालक सहित स्टाफ की माँ की आरती।