






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2025। ग्राम पंचायतों में सरपंचों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें ही आगामी चुनावों तक प्रशासक लगाने के निर्णय पर मंगलवार को जयपुर में प्रदेश भर के सरपंच एकत्र हो रहे है एवं मुख्यमंत्री का आभार जता रहे है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच एवं प्रशासक भी सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पं चायत समिति के आगे से सामूहिक रूप से जयपुर के लिए रवाना हुए है। जयपुर में सरपंच एवं नवनियुक्त प्रशासक सरपंच संघ राजस्थान द्वारा जयपुर में आयोजित हो रहे पंचायतीराज सशक्तिकरण एवं अभिनंदन समारोह में भाग लेगें। रवाना होने वाले सरपंचों व प्रशासकों में शेरूणा से एडवोकेट रणवीरसिंह, बिग्गाबास रामसरा से लक्ष्मणराम जाखड़, ऊपनी से रामेश्वरलाल गोदारा, राजेडू से श्रीराम गरूआ, पुंदलसर से सीताराम सेन, जाखासर से समुद्रराम सारण, बापेऊ से ज्ञानाराम ज्याणी, कल्याणसर से राकेश कुमार, कुंतासर से ओंकारमल, डेलंवा से डालूराम, बरजांगसर से रामनारायण, जैतासर से सहीराम नायक, पूनरासर से प्रकाशनाथ सिद्ध, दुसारणा से शेरसिंह, ठुकरियासर से बुधराम गांधी, देराजसर से गोविंदराम, इंदपालसर गुंसाईसर से सुभाष नायक, धीरदेसर चोटियान से रामचंद्र चोटिया, सत्तासर से सुनील मलिक, सुरजनसर से ओमप्रकाश सारस्वत, आडसर से शिव जोशी आदि शामिल रहे।



