May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2025। रात को पति को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बहू गहने नगदी लेकर गायब हो जाने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि बरजांगसर निवासी 45 वर्षीय लिच्छुराम मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 29 जनवरी 2025 उसकी पुत्री व पुत्र का विवाह संपन्न हुआ। दोनों के विवाह कुनपालसर निवासी भींयाराम मेघवाल के बेटे व बेटी के साथ हुए। 31 जनवरी को बहू दुर्गा उसके घर आई। 2 फरवरी की रात करीब 11 बजे बहू ने अपने पति को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जिससे वह बेहोश हो गया। पीछे से बहू बेटे की जेब से 25 हजार रूपए, एक मोबाइल, सोने चांदी के गहने, पगा लगाई में आए 30 हजार रूपए लेकर किसी के अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गई। परिवादी ने बहू व गहने नगदी बरामद करवाने की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी है।