May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2025। क्षेत्र के गांव बिग्गा में दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे की गाड़ी तोड़ी दी। माहौल तनावपूर्ण होने लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। पुलिस ने टूटी हुई गाड़ी को थाने पहुंचा दिया है। वहीं दोनों पक्षों के कई लोगों को थाने लाया जा रहा है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व एक विवाह समारोह में हुए मामूली विवाद के बाद एक पक्ष के लड़कों ने दूसरे की गाड़ी तोड़ डाली व मारपीट भी की, फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से समझाईश के साथ मामले की जांच पड़ताल जारी है।