May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर निर्माण के मुद्दे पर शुक्रवार को चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का दल शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचां है। इस दल में शामिल जयपुर से आए चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त निदेशक रोमेलसिंह, संयुक्त निदेशक बीकानेर देवेन्द्र चौधरी, सीएमएचओ पुखराज साध, ब्लाक सीएमएचओ पुखराज साध, ब्लॉक सीएमएचओ राजीव सोनी, उपजिला चिकित्सालय प्रभारी एसके बिहानी, मुख्य अभियंता एनएचएम के सामने क्षेत्रवासियों ने ट्रोमा सेंटर के निर्माण में देरी पर रोष जताया एवं स्थान परिवर्तन की चर्चा पर आक्रोशित होते हुए ऐसी चर्चा पर अपना विरोध जताया। सूचना मिलने पर विधायक प्रतिनिधि के रूप में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणियां भी मौके पर पहुंचें एवं विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा जल्द से जल्द निर्माण शुरू करवाने के निर्देशों की जानकारी दी। तावणियां ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं दानदाताओं के बीच का गतिरोध दूर करने एवं जल्द से जल्द इसी स्थान पर ट्रोमा सेंटर शुरू करवाने की बात रखी। वहीं दूसरी और व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, विहिप के संतोष बोहरा, वासुदेव सारस्वत ने भी इन अधिकारियों से मुलाकात की एवं किसी भी सूरत में स्थान परिवर्तन होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ट्रोमा निर्माण में अब और देरी नहीं सहन करने सभी गतिरोध दूर कर ट्रोमा निर्माण जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की है।
कमेटी का हुआ गठन, देगी निदेशक को रिपोर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्सा विभाग के सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर के निर्माण से संबधित विवाद को सुलझाने के लिए चिकित्सा विभाग के निदेशक द्वारा छह सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। निदेशक ने कमेटी का गठन करते हुए 7 से 9 फरवरी तक बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ का दौरा करने एवं प्रस्तावित निर्माण स्थल का व्यक्तिगत दौरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इस रिपोर्ट पर ट्रोमा के निर्माण संबधी निर्णय लिया जाएगा। इसी आदेश के तहत आज 7 फरवरी को कमेटी के सदस्य श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें है।