August 30, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2025। प्रदेश भर में सोमवार को मौसम में बदलाव आ गया है। बीते कई दिनों से चल रही पुरवाई सर्द हवाएं थमने से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। दिन में पारा सामान्य से ज्यादा हो गया है। हालांकि रात में अब भी सर्द मौसम का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग ने किसी बड़े बदलाव से इंकार किया है और फरवरी के अंतिम सप्ताह तक गर्मी आ जाने की संभावना जताई है। विभाग ने एक मामूली पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही पर उससे बरसात की संभावना नहीं जताई गई है।
दिन गर्म, सुबह-शाम में ठंडक
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। ज्यादातर इलाकों में धूप की तपिश फिर से महसूस होने पर लोग दिन में गर्म कपड़ों से दूरी बनाने लगे हैं। पुरवाई हवा थमने के साथ ही दिन के पारे में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक लगातार तापमान में बढ़त जारी रहेगी। रात के पारे में भी धीरे-धीरे उछाल देखने को मिलेगा।
क्षेत्र में बादलों ने डाला डेरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिछले कई दिनों से चल रही सर्द तेज रफ्तार पछुआ हवाएं बीते 24 घंटे में सुस्त पड़ गई है। शहर में आज बादलों ने डेरा डाला और सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिपे नजर आए। वहीं सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई।