May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ कार्यक्रम के दौरान देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से बात की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा से जुड़े तनाव को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। छात्रों के साथ जीवन से जुड़े अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। देशभर से छात्र इससे जुड़े। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के विभिन्न विद्यालयों में छात्र छात्राओं सहित स्टाफ ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर के राउमावि में स्टाफ व विद्यार्थियों ने देखा पूरा कार्यक्रम लाइव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कीतासर के राउमावि में स्टाफ व विद्यार्थियों ने देखा पूरा कार्यक्रम लाइव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर पुरोहितान के राउमावि में स्टाफ व विद्यार्थियों ने देखी परीक्षा पर चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर बड़ा के रावि में विद्यार्थियों ने सुनी पीएम की परीक्षा पर चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर के राउमावि में स्टाफ व विद्यार्थियों ने देखा पूरा कार्यक्रम लाइव, दी अनेक जानकारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राबा ईचरजदेवी उमावि, मोमासर में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा विद्यार्थियों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर के राउमावि में फोन पर बच्चों को दिखाया पीएम का कार्यक्रम लाइव।