May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2025। राउमावि बींझासर, धनेरू, सोनियासर मिठिया व गुसाईंसर बड़ा में केरियर मेलों का आयोजन किया गया। विभागीय निर्देशों के अनुसार प्रदेश भर के शिक्षण संस्थानों में केरियर सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत अनेक विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बींझासर स्कूल में पीईईओ परिक्षेत्र के 9 विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 के लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा के उपरांत केरियर के चुनाव को लेकर विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करना था। प्रधानाचार्य हेतदास स्वामी की अध्यक्षता में कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि मघाराम नैण और अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने अपने वक्तव्य में किशोरावस्था के बाल मनोविज्ञान को विस्तार से समझाया। उन्होंने विचारों के द्वंद्व से निकालने में शिक्षकों की सकारात्मक व महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजकुमार शर्मा ने जीवन को सही दिशा देने के लिए सद्संगति का महत्व विद्यार्थियों को समझाया। उन्होंने विज्ञान वर्ग में केरियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अमिता बेनीवाल, रवीन्द्र फागना, नरेन्द्र सिंह, धारासिंह, मांगीलाल मीणा, संजय गोठवाल, सुरेश खीचड़, अबीना मीणा, मुकेश कसाना, बनवारी लाल, चन्द्र प्रकाश, जगनाराम, आशा वर्मा, शर्मिला, खिंयाराम भूकर, भागीरथ नैण आदि वक्ताओं ने भी संबोधित कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। गांव धनेरू में सरपंच मोहन स्वामी सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। स्वामी ने विद्यार्थियों को जीवन में सदैव सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न वक्ताओं ने विद्यार्थियों को केरियर के बारे में जानकारी दी। गांव गुसाईसर बड़ा व सोनियासर मिठिया के राउमावि में केरियर मेले का शानदार आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बींझासर के राउमावि में हुआ विशाल केरियर मेले का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईसर बड़ा में उत्साह के साथ शामिल हुए ग्रामीण और विद्यार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में हुआ केरियर मेले का आयोजन, विद्यार्थियों की अनेक शंकाओ का किया वक्ताओं ने समाधान, बच्चों ने अनेक मॉडल भी बनाए। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनेक मॉडल भी सजाए, सोनियासर मिठिया के राजकीय विद्यालय में हुआ केरियर मेले का आयोजन।