






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवंबर 2020। पंचायत चुनाव का रोमांच परवान पर चढ़ रहा है और भाजपा, कांग्रेस के साथ साथ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सीपीएम भी तीसरे मोर्चे के रूप में मैदान में उतर आई है। विधायक महिया ने चुनाव की कमान संभालते हुए 2 नवम्बर को विधायक लोक सेवा केंद्र में सुबह 11 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक बुलाई है। महिया बैठक की अध्यक्षता करेंगे व क्षेत्र में सीपीएम की दावेदारी पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। कल आयोजित बैठक में पार्टी पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावो की रणनीति तय करेगी।



