May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2025। कस्बे में सोना हड़प करने के मामले में लगातार एक के बाद पांचवा मामला बाप बेटों के खिलाफ दर्ज हुआ है। पुलिस भी इस गोल्ड कांड की तफ्दीश में जुटी है। इस कांड में अभी ओर भी मामले दर्ज होने की संभावनाएं जताई जा रही है। कालूबास निवासी मुकेश पुत्र लक्ष्मीनारायण सुनार ने मदनलाल पुत्र किशनलाल सुनार व उसके दो बेटे बाबूलाल व श्रवण कुमार के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसने वार्ड 36 में स्थित अपने घर में ही दुकान बना रखी है जिसमें वह सोने चांदी की घड़ाई का काम करता है। करीब 5 माह पहले परिवादी के जानकार पवन पुत्र टीकूराम शर्मा ने 50 ग्राम सोना देकर जेवर बनाने को कहा। एक अन्य परिचित बजरंग पुत्र हरजीराम जाट निवासी बाना ने उसे 45 ग्राम सोने के जेवर बनाने की बात कही। तीनों आरोपी उसके पास आए व मंदीवाड़े में 100 रूपए प्रतिग्राम की दर से जेवर बना कर देने की बात कही। परिवादी ने उसे 50+45=95 ग्राम सोना दे दिया व 5 दिन में जेवर बनाने की बात कही। आरोपियों ने गजानंद सुनार के सामने सोना उससे ले लिया। परिवादी ने कई बार तकादा किया परंतु आरोपियों ने सोना या जेवर नहीं लौटाए। दुबारा तकादा करने पर फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।