






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2025। रात के अंधेरे में पत्नी गायब हुई तो पति ने थाने पहुंच कर एक युवक के खिलाफ उसे डरा धमकाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। उदरासर निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 1 अप्रेल 2024 को ही लूणकरणसर के गांव लालेरां निवासी निरमा पुत्री मदनलाल मेघवाल के साथ हुआ। 13 फरवरी 2025 की रात 11 बजे वह कमरे से बाहर आई और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश के प्रयास किए परंतु वह नहीं मिली। परिवादी ने बताया कि लूणकरणसर के गांव खिलेरिया निवासी हजारीराम पुत्र हड़मानाराम मेघवाल उसकी पत्नी को तंग परेशान करते हुए पीछा करता था। उसने आरोपी पर उसकी पत्नी को डरा धमकाकर ले जाने का अंदेशा जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।



