






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2025। एमडीएस छात्रावास में राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्टी का आयोजन किया गया। शनिवार को संगोष्टी के समापन सत्र को संबोधित करते हुए एडवोकेट अनिल धायल ने लोक सेवकों के कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। धायल ने कहा कि कानूनी अधिकारों की जानकारी होने से लोकसेवक अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम देने के साथ निडर होकर काम कर सकते है। धायल ने आरटीआई कानून की जानकारी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ये एक मजबूत हथियार है। धायल ने लोक सेवक हित में बने कानूनों की जानकारी भी दी व संस्था प्रधानों से स्कूलों में बेहतर ढंग से विद्यार्थी हित में सेवाएं देने की बात कही। समापन सत्र में शिक्षाविद आदुराम जाखड़ ने संस्थापन व डॉ. मनीष सैनी ने विद्यालय प्रबंधन समिति की संरचना के बारे में जानकारी दी। संगोष्टी में बड़ी संख्या में संस्था प्रधान व शिक्षाविद् शामिल हुए। वाकपीठ समिति द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार को संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत, सेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू, सोहन गोदारा, उमाशंकर सारण, विजय सिंह रिणवा ने विचार व्यक्त किए।
वाकपीठ कार्यकारिणी का गठन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाकपीठ के समापन सत्र में आगामी वाकपीठ हेतु कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लालचंद गोदारा को दी गई वहीं सचिव पद पर मनोज कुमार लखारा, कोषाध्यक्ष पद पर कुम्भाराम डेलू, व सदस्य के रूप में हरिराम गोदारा, हंसराज गोदारा, पूनम सिद्ध, कैलाश सिहाग, हरिराम सऊ, नौरंगराम जाखड़, मदनलाल स्वामी, मामराज सिंवर, अमिता बेनिवाल, दीपिका शर्मा को सदस्य बनाया गया।




