May 20, 2026
evee

संयुक्त निदेशक चौधरी को ज्ञापन देकर की ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को बीकानेर पहुंच कर संयुक्त निदेशक देवेंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र निर्माण की मांग की। मंडल में हरिप्रसाद सिखवाल, भंवरलाल प्रजापत, सीटू लखविंदर सिंह, पवन कुमार प्रजापत शामिल रहें। मंडल सदस्यों ने अधिकारी से विस्तृत वार्ता की। सिखवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा निर्माण के लिए नक्शा बनाकर दानदाता को सौंपा जाएगा व उनकी स्वीकृति के बाद सीएमओ द्वार एमओयू कर निर्माण चालू किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघर्ष समिति के सदस्यों ने बीकानेर जाकर ज्ञापन सौंपा।

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार (20 फरवरी) को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) अवुला साईंकृष्ण ने बताया कि राजस्थान विधानसभा का सत्र चलने के कारण जिला सतर्कता समिति की बैठक आयोजित नहीं की जाएगी। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों और आवश्यक सूचनाओं के साथ संबंधित अधिकारी को जनसुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

तीन मासूमों की मौत के बाद जिला कलेक्टर ने दो शिक्षकों को निलंबित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा के केड़ली गांव में हुई दर्दनाक घटना में तीन बालिकाओं की मौत से जिले भर में नागरिकों में रोष व्यक्त किया। वहीं जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने घटना के बाद खुद मौके का निरीक्षण किया। वृष्णि ने कार्यवाही करते हुए स्कूल प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।