






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2025। विधानसभा में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सरकार का दूसरा बजट पेश कर रही है। उन्होंने अनेक घोषणाएं की, जो निम्न है:- प्रदेश की सभी पीएचसी पर डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में विधायक जन सुनवाई केंद्र होगा। विधायकों को लेपटॉप दिए जाएंगे। पत्रकार कल्याण हेतु एक लाख से राशि बढ़ाकर तीन लाख रूपए की गई। लोक विश्वास अधिनियम लाया जाएगा। राजस्थान नागरिक सुरक्षा अधिनियम लाया जाएगा। 2 लाख परिवारों को नए पट्टे मिलेंगे। घुमंतू परिवारों को 25 हजार आवास पट्टे दिए जाएंगे। दादूदयाल घुमंतू सशक्तिकरण योजना होगी। 350 करोड़ का गिग एंउ अनऑर्गेनाइज्ड वर्कर फंड बनाया जाएगा। किसानों के लिए विशेष:- सिंचाई माइक्रोइरेगशन ड्रीप सिस्टम के लिए 250 करोड का अनुदान देने की घोषणा की। गेहूं का समर्थन मूल्य 150 रूपए बढ़ाए है। राजस्थान कृषि विकास योजना के तहत 1350 करोड़ के कार्य करवाए जांएगे। गोपालक परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई। ग्राम सेवा सहकारी समितियों को आगामी 2 वर्षों में शेष रहें 2500 से अधिक ग्राम पंचायतों में सहकारी समितियों की स्थापना की जाएगी। गौशालाओं को सर्दी में बाजरा उपलब्ध करवाया जाएगा। पशु चिकित्सा संस्थान क्रमोन्नत होंगे, 100 पशु चिकित्सक व 1000 पशुधन निरीक्षकों की भर्ती की जाएगी। विधानसभा के चैनल पर बजट का लाइव प्रसारण किया जा रहा है, आप भी जुडे लाइव:- https://www.youtube.com/live/QELtMFr3iOo?si=WDspLJcM1meKCEyQ



