May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2025। सरकार ने बजट में निराश्रितों को दी जाने वाली पेंशन बढ़ाकर 1250 रूपए किए जाने की घोषणा की, महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में आने वाली स्वयं सहायता की सदस्य महिलाओं को 1 लाख तक का ऋण दिया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रो पर सप्ताह में पांच दिन नन्हें मुन्नों को दूध दिया जाएगा। बहन बेटियों को सुरक्षित करने के लिए स्मार्ट पुलिसिंग का मंत्र दिया। राजस्थान नागरिक सुरक्षा अधिनियम लाया जाएगा। वहीं ट्रक, बस ड्राइवरों की आंखो की जांच की जाएगी, नि:शुल्क चश्मे उपलब्ध कराने के पहल होगी, इस पर करीब 75 करोड़ की राशि खर्च होगी। 1050 पैरा मेडिकल, 3500 पुलिस में नए पद सृजित कि किए जाएंगे। फिट इंडिया की तरह फिट राजस्थान की योजना बनाई जाएगी जिसमें 150 करोड़ के बजट से जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। नवीन आयुष नीति लाई जाएगी। सेहतमंद गांव को आयुष्मान गांव घोषित कर गांव को 11 लाख रूपए देने की घोषणा की गई है। खाद्य प्रयोग शालाएं स्थापित की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाइवे पर चिह्नित 50 ब्लैक स्पॉट पर सुधार के लिए 30 करोड़ रूपए दिए है। नेशनल हाइवे पर बने ट्रोमा सेंटरों के पीपी मोड पर कार्य किया जाएगा। 1250 रूपए प्रतिमाह किए, 10 जिलों में 50 वृद्धाश्रम खोले जाना प्रस्तावित है। वहीं एक बड़ी घोषणा प्रतिमाह 100 यूनिट दी जाने वाली बिजली बढ़ाकर 150 यूनिट बिजली फ्री की घोषणा की गई है। सड़कों की मरम्मत के लिए प्रत्येक विधानसभा को 10 करोड रुपए की घोषणा की गई है। बजट का विधानसभा के चैनल पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। नीचे दी गई लिंक पर जाकर आप बजट का लाइव देख सकते है। 

https://www.youtube.com/live/QELtMFr3iOo?si=WDspLJcM1meKCEyQ