August 30, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2025। मूंगफली तुलवाई करवाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलनरत किसानों ने श्रीडूंगरगढ़ में एक ही दिन में दूसरी बार हाईवे जाम किया गया एवं दूसरी बार भी करीब सवा घंटे तक नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही एवं वाहनचालक, सवारियां खासी परेशान हुई। पिछले दो दिनों से लगातार आंदोलन की चेतावनी दे रहे किसानों ने बुधवार को सुबह से ही एसडीएम कार्यालय को घेरे रखा एवं दोपहर 3 बजे नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रखा एवं उसके बाद एसडीएम कार्यालय में वार्ता हुई। वार्ता में किसानों ने दो घंटे में समाधान नहीं होने पर पुन: हाईवे जाम की चेतावनी दी थी एवं चेतावनी के अनुसार ही पांच बजे हाईवे को पुन: जाम कर दिया। दूसरी बार करीब सवा घंटे तक जयपुर रोड़, बीकानेर रोड़, बीदासर रोड़ व मुख्य बाजार रोड़ सभी पूरी तरह से जाम रहे। किसानों द्वारा दूबारा जाम लगाने की सूचना पर उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल ने आंदोलनकारियों तक मांगें मान ली जाने एवं खरीद से वंचित रहे सभी किसानों की मूंगफली तुलवाई करवा देने की सहमति बनने का संदेश तहसीलदार कुलदीप मीणा एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक यशवंतसिंह को जाम खुलवाने भेजा गया। लेकिन किसानों ने खरीद कैसे और कहां होगी यह रोड़ मैप देने की मांग पर जाम को जारी रखा। बाद में प्रशासन एवं पुलिस की समझाईश पर पुन: दो घंटे में लिखित में सहमति देने की मांग के साथ जाम हटाया एवं 8 बजे तक लिखित में नहीं देने पर हाईवे को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की चेतावनी दी। किसानों की अगुवाई में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, कांग्रेस नेता हेतराम जाखड़, आरएलपी नेता विवेक माचरा ने की एवं 8 बजे तक अधिकाधिक संख्या में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने एवं आर पार की लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया।

यहां उलझा पेंच।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन ने सभी किसानों की तुलवाई करवा देने की सहमति देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया गया लेकिन किसानों ने इसे केवल आंदोलन कमजोर करने का आश्वासन बताया। किसानों ने बाकी रहे करीब 4500 टोकनों को अलग अलग सेंटरों पर बांटने, बारदाता समाप्त नहीं होने देने, उठाव नहीं होने का बहाना नहीं करने, एवं तुलवाई कांटों की संख्या बढ़ाने की बातों को लिखित में मांगा। इस पर मामला उलझ गया एवं प्रशासन ने दो घंटे का समय पुन: मांगा। इस पर किसानों ने दो घंटे तक हाईवे पर से जाम हटाया है।