May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2025। अंचल में मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ दोपहर में बादल छाने लगे। शाम करीब चार बजे मौसम पलटा और अंचल में हल्की बरसात हुई। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र के गांव पुंदलसर, सोनियासर गोदारन, इंदपालसर गुसाईंसर, बिग्गाबास रामसरा व इनके आस पास के गांवो में भी हल्की बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ बरसात जीरो एमएम रही पर इस फुहार से फसलों को लाभ मिलेगा। रीड़ी के किसान बुधाराम जाखड़ ने बताया कि तेज हवा ने कहीं कहीं फसल को गिरा दिया है, जिससे फसले भूमि पर गिरने से नुकसान की अंदेशा बन गया है। वहीं बता देवें जिले के कोलासर में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना भी आई है। मौसम विभाग ने शाम 4 बजे बीकानेर, चूरू, नागौर, सीकर व जयपुर जिलों व आस पास के इलाकों में मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया। तेज हवाओं की संभावना जताई। वहीं बता देवें विभाग ने मेघगर्जना के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेकर मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने का सुझाव दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा में हुई हलकी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव रीड़ी में चली तेज हवाएं, छाए बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घुमचक्कर पर उमड़ कर छाए बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारन में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पुदंलसर में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में हुई हल्की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर गुसाईंसर में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारन में पशुओं ने ली पेड़ के नीच ओट।