May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2025। अपनी ससुराल से पांच दिन पहले पीहर आई विवाहिता अपने घर से गायब हो गई और परेशान माँ ने थाने पहुंच कर पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। मोमासर बास निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री का विवाह गत वर्ष 12 नवबंर को हुआ। वह पांच दिन पहले पीहर आई और मंगलवार सुबह करीब 8 अचानक घर से ही गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश का प्रयास किया परंतु युवती का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली और मामले की जांच हैड कांस्टेबल धमेन्द्र को दी गई है।