May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2025। क्षेत्र में जमीनों की कीमतें बढ़ने के साथ ही भूमि संबंधी विवाद भी लगातार बढ़ रहें है। गांव तोलियासर के निवासी 36 वर्षीय मोहनलाल पुत्र कोडाराम जाट ने इसी गांव के एक महिला सहित 6 जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव के बस स्टैंड पर उसका एक प्लॉट है। सोमवार शाम करीब 3.30 बजे वह अपने प्लॉट को संभालने गया तो देखा वहां दिनेश व किशन पुत्र रूपाराम, जगदीश पुत्र संतोष, प्रमोद पुत्र भागीरथ, पुष्पा देवी पत्नी भागीरथ, अशोक पुत्र कोडुराम निवासी तोलियासर उसके प्लॉट पर कब्जा करने की नियत से नींव खुदवा रहे थे। परिवादी के मना करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे परिवादी का हाथ टूट गया व सिर में गंभीर चोट आई है। परिवादी की पत्नी के साथ मारपीट करते हुए लज्जा भंग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप को दी है।