






टीबी मुक्त हो गांव, बने एक मिशन, हुई कार्यशाला आयोजित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत के आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में गुरूवार को संपन्न हुई। बैठक में उमा मित्तल ने टीबी मुक्त हो हर गांव की प्रेरणा देते हुए इसे क्षेत्र में एक जागरूकता मिशन बनाने की बात कही। इस रोग के प्रति जन जागृति के लिए विद्यालयों में जन जागृति रैली निकालने, प्रार्थना सभा में बच्चों को टीबी के लखण एवं उपचार की जानकारी देने, नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिताएं करवाए जाने का निर्णय लिया गया। मित्तल ने हर गांव में निक्षय मित्र बनाए जाने का सुझाव देते हुए निक्षय किट वितरण करने की बात कही गई। बीसीएमओ डॉ राजीव सोनी ने बताया चिकित्सा अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी की कमेटी बनाकर टीबी मुक्त पंचायत के मानक उपदंडो को देखकर प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। एसटीएस रमेश सिंह व एसटीएलएस जॉनी डेनियल ने टीबी के बारे में जानकारी देते हुए इसके लक्षण बताते हुए जांच में लापरवाही नहीं बरतने, तुरंत ईलाज प्रारंभ करवाने, बचाव के लिए टीका लगवान, बचपन में बीसीजी का टीका लगाने, बीमारी में सावधानी बरतने, निक्षय पोषण योजना के बारे में विस्तार से बताया। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में तहसीलदार कुलदीप मीणा, ईओ अविनाश शर्मा, खंड विकास अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भी शामिल हुए।

समय पर राशन वितरण करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभिनव राजस्थान पार्टी के श्रवणसिंह पुदंलसर ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा राशन वितरण सुचारू रूप से करवाए जाने की मांग की। श्रवणसिंह ने बताया कि गांव पुदंलसर में फरवरी 2025 का राशन फरवरी माह के 20 दिन बीत जाने के बाद भी वितरित नहीं किया गया है। सिंह ने उपभोक्ताओं को शीघ्र वितरण शुरू करवाए जाने की मांग रखी।



