May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2020। क्षेत्र के युवा खिलाड़ी महेश कुमार धारणियां ने गोला फेंक प्रतियोगिता में सोना जीत कर राजधानी दिल्ली में श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन किया है। गांव सांवतसर के निवासी 20 वर्षीय महेश पुत्र शंकरलाल धारणियां ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित हुए “यूथ नेशनल गेम्स गोल्डन कप-2020” में आयोजित “गोला फेंक” में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक हासिल किया है। आईटीआई अंतिम वर्ष के छात्र महेश अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दे रहें है। उन्होंने बताया कि पिता उन्हें सफल बनाने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास करते है। महेश ने टाइम्स को बताया कि इसी वर्ष ऊंची दीवार से गिर जाने से पैर में फ्रैक्चर हो गया था जिससे ठीक होने में काफी समय लगा और ढाई माह पूर्व ही पुनः तैयारी प्रारम्भ की थी। महेश देश में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए युवा खिलाड़ियों के सामने प्रेरणा प्रस्तुत की है। महेश ने कहा कि युवा खिलाड़ी अपनी योग्यता पर पूरा भरोसा रखें व लगातार मेहनत से ही स्वर्ण पदक का स्वप्न पूरा करें। महेश अब भारत देश की ओर से प्रस्तावित टुर्नामेंट श्रीलंका में खेले जाने को लेकर काफी उत्साहित है। बता देवें इस यूथ नेशनल गेम्स गोल्डन कप का आयोजन नई दिल्ली में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक हुआ। महेश कुमार धारणियां ने बीकानेर जिले से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में इस गोला फेंक प्रतियोगिता में भाग लिया। देशभर के करीब बीस राज्यों से विभिन्न एथेलेटिक्स खेलों में भाग लेने तीन हजार से अधिक खिलाड़ी पहुंचे थे। क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी व गौरव का माहौल है तथा हनुमान क्लब श्रीडूंगरगढ़ ने महेश को बधाई देते हुए आगे देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल गेम्स गोल्डन कप में गांव सांवतसर के महेश ने सोना जीता।