May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2020। गांव रिड़मलसर का मंच और उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी, जिला प्रमुख सुशीला सिंवर और बड़ी संख्या में उपस्थित जिले के सरपंच। सरपंचों का साफा पहना कर सम्मान करते नेता और वहीं समारोह में श्रीडूंगरगढ़ के गांव ठुकरियासर से सरस सेना के पदाधिकारी पहुंचे व मंदिर निर्माण पर लगी रोक हटाने की मांग की। सेना अध्यक्ष हनुमान गोदारा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गत दिनों से लगातार रोक हटवाने की मांग नेताओं से कर रहें है। और नेताओं के आश्वासन भी मिल रहे है। सरस मंदिर निर्माण पर लगी प्रशासनिक रोक को हटवाने व मंदिर निर्माण की अनुमति दिए जाने हेतु सरस सेना लगातार संघर्ष कर रही है और पूरे जिले में प्रत्येक राजनीतिक कार्यक्रम में पहुंच कर सेना के पदाधिकारी नेताओं को मांगपत्र देकर निर्माण करवाएं जाने की अनुमति मांग रहे है। सोमवार को भी सेना के पदाधिकारियों ने मरूप्रदेश निर्माण मोर्चा के संयोजक जयवीर गोदारा की रैली के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर उन्हें भी ज्ञापन दिया। अध्यक्ष गोदारा ने कहा कि सरस महाराज के भक्तों के साथ हिन्दू समाज मे रोष है और शीघ्र निर्णय नहीं होने पर पूरे राज्य में आंदोलन किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़मलसर पहुंच कर सरस सेना ने नेताओं को ज्ञापन सौंप कर मन्दिर निर्माण की मांग की।