






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2025। क्षेत्र की राजनीति में प्रखरता के प्रतिमान रहें पूर्व विधायक रेवंतराम महिया की 20वीं पुण्यतिथि पर तेजा मंदिर में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। यहां दो मिनिट का मौन रखा गया व फुलों से पुष्पाजंलि अर्पित की गई। विभिन्न दलों के नेता दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूर्व विधायक को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे। सभी वक्ताओं ने दिवंगत किसान नेता को किसान हित में संघर्ष करने के लिए आज भी युवाओं के लिए प्रेरक बताया। वक्ताओं ने कहा कि युवा उनसे प्रेरणा लेकर किसान व जनहित में के लिए लगातार संघर्ष करें। इस दौरान पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, युवा नेता डॉ विवेक माचरा, हेतराम जाखड़, लक्ष्मणराम खिलेरी, प्रभुराम बाना, कोडाराम भादू, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, हेमनाथ जाखड़, श्याम सुंदर आर्य, विवेक माचरा, मेघाराम महिया, तुलसीराम चोरड़िया, चांदराम चाहर, विमल भाटी, मोहन कुलड़िया, रामेश्वरलाल महिया, श्रवण भांभू, बजरंग शर्मा, सोहन ओझा, श्रवण जाखड़, ओमप्रकाश धारणियां, हुकमाराम भादू, बीरबलराम धेडू, तोलाराम कूकना, रामनिवास महिया, पुरखाराम, प्रकाश दुसाद, जेठाराम मेघवाल दुलचासर, मोडाराम तर्ड, भैराराम भादू सूडसर, गोपाल सायच, श्रवण नाई मोमासर, ओमप्रकाश जाखड़ रीड़ी, आसाराम सिंवर पूनरासर, भंवरलाल जाखड़, भागीराम खिलेरी, रतिराम गोदारा ऊपनी सहित अनेक लोग शामिल हुए।




