May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-23 at 13.25.03 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2025। ईश्वर का आशीर्वाद है कि क्षेत्र में चिकित्सा, शिक्षा व सेवा प्रकल्पों का माध्यम मुझे बनाया है। कोलकाता के महावीर सेवा सदन के सेवा कार्यों को देखकर मन में विचार आया कि ऐसा शिविर अपने गांव में भी हो जिससे दिव्यांगो को राहत मिल सकें। यह पहला शिविर है जिसमें 60 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग मिलेंगे और वे स्वाभिमान के साथ जीवन जी सकें। वहीं आगामी वर्षों में ट्रस्ट का प्रयास रहेगा कि क्षेत्र में एक भी दिव्यांग इन अंगों के बिना परेशान होने वाला शेष नहीं रहें। ये बात भीखमचंद पुगलिया ने महावीर सेवा सदन, कोलकाता व धर्मचंद्र भीखमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता श्रीडूंगरगढ़ द्वारा तेरापंथ भवन में आयोजित कृत्रिम अंग व कैलिपर्स प्रत्यारोपण शिविर के उद्घाटन समारोह में कही। पुगलिया ने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए बताया कि तुलसी मेडिकल हॉस्पिटल, होम्योपैथी अस्पताल, प्रति वर्ष प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के बाद ये कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर मानवता के हित में अगला सेवा संकल्प साकारा हुआ है। शिविर के उद्घाटनकर्ता पारस बाफना ने कहा कि दिव्यांग होना प्रकृति द्वारा दी गई चुनौती है। जिससे जीवन के संघर्ष की जंग में दिव्यांग का साथ देना मानवता की सेवा है। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि किसी को सक्षम व समर्थ बनने में सहायता देना मानवता की सच्ची सेवा है। शिविर में सहयोगी संस्था महापुरूष समारोह समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने कहा कि ट्रस्ट, सेवा सदन व  समिति के संगम से इस सेवा तीर्थ रूपी शिविर का आयोजन साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, पांव एवं पोलियोग्रस्त को कैलिपर्स नि:शुल्क लगाए जाएंगे। समारोह साध्वी संगीतप्रभा के मंगलाचरण से शुरू हुआ। कन्या मंडल ने मंगलाचरण किया व महिला मंडल ने गीत का संगान किया। सभा अध्यक्ष सुशीला पुगिलया ने सभी का स्वागत किया। महावीर सेवा सदन के विजयराज चौरड़िया संस्था के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी व भीखमचंद पुगलिया का आभार जताया। मंच पर तेरापंथ भवन मंत्री मालचंद सिंघी भी मौजूद रहें। न्यायिक सेवा में नवचयनित कस्बे की युवती महिमा दुगड़ का भी मंच पर सम्मान किया गया। समिति के मंत्री सुशील सेरड़िया ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन केएल जैन ने किया।

उद्घाटन सत्र में ये हुए शामिल, सेवाएं देने वाले सभी दिव्यांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में अतिथियों के साथ क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन भी शामिल हुए। वहीं शिविर में सेवाएं देने वाले सभी दिव्यांग है ये देख कर भी सभी ने आश्चर्य मिश्रित हर्ष प्रकट किया। समारोह में विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के प्रतिनिधि बनवारीलाल सुथार, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, पार्षद पवन उपाध्याय, हनुमानमल श्यामसुखा, साहित्यकार श्याम महर्षि, प्रकाश पुगलिया, प्रदीप पुगलिया, विजयराज सेठिया, सत्यनारायण स्वामी, सत्यदीप भोजक, बजरंगलाल सेवग, भंवरलाल भोजक, रमेश प्रजापत, रिद्धकरण लूणिया, अशोक बैद, मदन जोशी कलकत्ता, इंद्रचंद तापड़िया,  विनोद भादाणी, विजय महर्षि, एडवोकेट जगदीश भामूं, मनोज डागा, आमिर क्यामखानी, सुरेश भादानी, अशोक झाबक, ललित बाहेती, पांचीलाल सिंघी सहित अनेक प्रबुद्धजन शामिल हुए। तेरापंथ समाज की सभी संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वी संगीतप्रभाजी ने किया मंगलाचरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों ने पीड़ित मानवता की सेवा के इस शिविर के आयोजकों का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में जरूरतमंदो को कृत्रिम हाथ व पैर लगाए गए।