May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-23 at 12.02.50

प्रवासी सोनी ने दिल्ली सीएम का अभिनदंन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के निवासी व दिल्ली प्रवासी ओमप्रकाश सोनी ने दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का उनके कार्यालय पहुंचकर शनिवार को अभिनदंन किया। सोनी ने उन्हें दुप्पटा ओढ़ाया और फुलों का गुलदस्ता व एक कलम भेंट देकर बधाई दी। सीएम ने आभार जताते हुए पार्टी के हर एक कार्यकर्ता के प्रति कृतज्ञ होने की बात कही। विदित रहें सोनी सीएम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली प्रवासी ओमप्रकाश सोनी ने दिल्ली सीएम को कलम देकर किया अभिनदंन।

मनोज को मिली युवा तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सुरेश प्रजापति ने श्रीडूंगरगढ़ युवा तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी आड़सर बास निवासी मनोज कुमार पुत्र कुंभाराम प्रजापत को दी है। डॉ सुरेश ने कहा कि प्रजापति समाज के विकास में निष्ठा पूर्वक योगदान दिए जाने के लिए युवा मनोज का इस दायित्व के लिए कमेटी द्वारा पूर्ण बहुमत से पद पर मनोनित किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें सामाजिक व सांगठनिक मर्यादाओं का पालन करते हुए संगठन के प्रति अपने दायित्व का पालन की प्रेरणा दी। मनोज ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनोज कुमार को मिला प्रजापति समाज के युवा तहसील अध्यक्ष का दायित्व।

धूमधाम से मनाया श्याम फाल्गुन महोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम भक्तों ने शहीद हेमू कालाणी पार्क में शनिवार रात धूमधाम से फाल्गुन महोत्सव मनाया। यहां बाबा श्याम की सुदंर झांकी सजाई गई व विशेष ज्योत आरती की गई। रात सवा नौ बजे बाबा की आरती के साथ आयोजन प्रारंभ हुआ जो करीब सवा दो बजे तक जारी रहा। कार्यक्रम में भजन गायक राज पुरोहित, गोकुल शर्मा व देवेश शर्मा ने श्याम भजनों की प्रस्तुतियां दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए व भजनों का आनंद लेते हुए खूब झूमे। कार्यक्रम में कलाकारों का सम्मान भी किया गया। श्रद्धालुओं ने जमकर श्याम जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन में शामिल हुए श्रद्धालु, जयकारों के साथ खूब झूमे।

ठाकुरजी संग सखियों ने खेला फाग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में फाल्गुनी रौनक प्रारंभ हो गई है। भजन कीर्तन के साथ कान्हाजी के साथ फागोत्सव मनाए जाने के आयोजन घर घर प्रारंभ हो गए है। इन आयोजनों में श्रद्धालु आनंद व उत्सव के माहौल में झूमते नजर आ रहें है। राधिका सत्संग मंडली द्वारा बिग्गा बास स्थित लक्ष्मीनारायण तावणियां के घर शनिवार को फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर सामूहिक भजन कीर्तन किया। धूमधाम के साथ ठाकुरजी के साथ सखियों ने फुलों से होली खेली। जयकारों के साथ प्रसाद वितरित कर सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़े बुजुर्ग शामिल हुए भजन कीर्तन में, ठाकुरजी संग फुलों से खेला फाग।

राधिका सत्संग मंडल द्वारा 11 मार्च को निकलेगी श्याम ध्वजा यात्रा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधिका सत्संग मंडल द्वारा आगामी 11 मार्च को श्याम ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। मंडल की मीनाक्षी डागा ने बताया कि 10 मार्च को मंडल की सखियों द्वारा श्याम मंदिर में फाग उत्सव खेला जाएगा व 11 मार्च को ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में बाबा का निशान लेकर श्रद्धालु मंगल वेश में बाबा के मंदिर पहुंचकर दुख:हर्ता को अपनी हाजिरी लगाएंगे।