May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2025। कस्बे के वसुंधरा नगर में कुछ युवक ट्रेक्टर लेकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। इसकी भनक पुलिस को लग गई। युवकों ने ट्रेक्टर को पूरा दो टायरों पर खड़ा कर दिया और तभी हेड कांस्टेबल देवाराम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां पुलिस दल ने ट्रेक्टर चालक कालूबास निवासी 21 वर्षीय युवक ईश्वर पुत्र सांवरदास को गिरफ्तार कर लिया। दल ने ट्रेक्टर को सीधा करवाया और ट्रेक्टर जब्त कर थाने पहुंचाया जा रहा है। देवाराम ने बताया कि खतरनाक स्टंट करना गैर कानूनी है और ऐसा करने वालों की सूचना पुलिस को मिलने पर ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता देवें क्षेत्र के गांव देराजसर में दो ट्रेक्टर पर सवार करीब आधा दर्जन युवकों का स्टंट करते हुए भी अनेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें है। जिसके संबंध में कुछ जागरूक ग्रामीणों ने सेरूणा पुलिस से कार्रवाई करने की मांग भी की है। देखें पूरा वीडियो:-