






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2025। खेल प्रेमियों के उत्साह से खेलने वाले खिलाड़ियों का जोश भी दुगुना हो रहा है। मैदान पर हूटिंग हल्ला व शोर के बीच सर्विस व शॉट की आवाजें गूंज रही है। ये माहौल छाया है हनुमान क्लब के वॉलीबाल मैदान पर। सिद्ध युवा महासभा द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डे-नाइट मैच खेलें जा रहें है। मैदान पर देर रात तक 20 मैच खेले गए। प्रतियोगिता में सिद्ध समाज की कुल 32 टीमों ने भाग लिया है। मैच 2 ग्रुप बनाकर करवाए गए व सब मैच टाई करवाए गए। कुल 32 टीमों में 16-16 टीमों के दो ग्रुप बनाए गए। जिनमें दोनों ग्रुपों में 8-8 मैच खेले गए, उसके बाद दूसरे राउंड के 8 मैच हुए। सोमवार को 4 क्वार्टर फाइनल, और उसके बाद 2 सेमीफाइनल होंगे। एक फाइनल में जबरदस्त बॉलीबॉल खेल का प्रदर्शन होगा। फाइनल व सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा। जहां खेल प्रेमी मैच का आनंद ले सकेंगे। बता देवें सभी खिलाड़ियों के रहने व खाने की सभी व्यवस्थाएं महासभा द्वारा बाहेती भवन में की गई है। अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां सहित पूरी टीम आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटी है। आज देर रात फाइनल मुकाबला होगा तथा उसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। समारोह में अनेक मौजिज लोग शामिल होंगे।



