






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2025। समाज का युवा समाज के लिए एवं पूरा समाज उस युवा के सदैव साथ रहें, सहयोग के लिए तत्पर रहें, समाज में यह आपसी जुड़ाव बढ़ाने के लक्ष्य से सिद्ध युवा महासभा द्वारा सिद्ध समाज के युवाओं की देव श्रीजसनाथ शूटिंग वॉलीवाल प्रतियोगिता के तीसरे सीजन का सफल आयोजन किया गया है। रविवार दिन में शुरू हुई यह प्रतियोगिता सोमवार देर रात्रि को फाईनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में 28 टीमों ने भाग लिया एवं 4 बाई लगा कर 32 टीमों के दो ग्रुप बनाए गए। दोनों ग्रुपों के लीग मैचों, दूसरे राऊंड के मैच तो रविवार को ही हो गए एवं सोमवार को क्वार्टर फाईनल मुकाबले से खेल शुरू हुआ। क्वार्टर फाईनल मुकाबलों में विजयी बन कर शिव क्लब मलकीसर व राधे राधे क्लब बलरामपुरा, श्री हंसोजी क्लब लिखमादेसर एवं सती दादी क्लब बेनीसर सेमीफाईनल में पहुंचें। पहले सेमीफाईनल में शिव क्लब मलकीसर ने राधे-राधे क्लब बलरामपुरा को 2-1 के सेटों से व दूसरे सेमीफाईनल में श्री हंसोजी क्लब लिखमादेसर ने पूरल सती दादी क्लब बेनीसर को 2-0 के सेट से हरा कर फाईनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मैच गत वर्ष की विजेता लिखमादेसर एवं उपविजेता रही बेनीसर के बीच ही हुआ। यह सेमीफाईनल कांटे का मुकाबला रहा एवं शानदार खेल के बदौलत लिखमादेसर ने 15-11, 15-9 के अंतर से बेनीसर को जोरदार हूटिंग के बीच में हराया। फाईनल मुकाबले में हंसोजी क्लब लिखमादेसर ने शिव क्लब मलकीसर को सीधे दो सेटों में एवं तीसरे स्थान के लिए हुए हार्ड लाईन मैच में सती दादी क्लब बेनीसर ने राधे राधे क्लब बलरामपुरा को सीधे दो सेटों में हरा कर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। फाईनल मैच के तुरंत बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें विजेता टीम को 21 हजार नकद एवं ट्राफी, उपविजेता को 11 हजार एवं ट्राफी व तीसरे स्थान पर रही टीम को 7100 रुपए एवं ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में प्रदीप सिद्ध को बेस्ट प्लेयर एवं पृथ्वीनाथ सिद्ध को बेस्ट नेटर का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर महासभा अध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध ने सभी सहयोगियों व समाज बंधुओं का आभार जताया।
ये रहे अतिथि, सामाजिक भावना को सराहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वर्तमान के मोबाईल युग एवं आर्थिक भागमभाग में युवा केवल अपने आप तक सिमटता जा रहा है एवं सामाजिकता के अभाव में व्यक्तित्व विकास नहीं हो पा रहा है। इस माहौल में ऐसे सामाजिक खेल आयोजनों का अत्यधिक महत्व है एवं इन आयोजनों के माध्यम से खेल भावना के साथ साथ विकसित होने वाली सामाजिक भावना सराहनीय है। यह बात श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी ने सोमवार को प्रतियोगिता के सेमिफाईनल मैच शुरू होने के दौरान बतौर अतिथि पहुंच कर कही। स्वामी ने टीमों से परिचय लिया एवं खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर महासभा अध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध, कोषाध्यक्ष मदननाथ सिद्ध एवं कार्यसमिति सदस्यों ने थानाधिकारी का अभिनंदन किया। प्रतियोगिता के दौरान एवं समापन समारोह में पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता हेमनाथ सिद्ध, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, लायंस क्लब के डालनाथ सिद्ध आदि अतिथि रूप में शामिल रहें। सभी अतिथियों ने युवाओं व आयोजकों की सामाजिक भावनाओं को सराहनीय बताया।
हनुमान क्लब समिति का जताया आभार, लाइव से जुड़े सैंकड़ो खेलप्रेमी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एकमात्र खेल संस्था हनुमान क्लब समिति के मैदान, व्यवस्था सहयोग एवं खिलाडियों की खेल भावना का प्रतियोगिता के दौरान सभी ने आभार जताया। क्लब के खिलाड़ी शंकर कलवाणियां एवं प्रदीप कलवाणियां, मुन्नीनाथ सिद्ध आदि तो प्रतियोगिता में टीमों का हिस्सा भी बने। क्लब के खिलाड़ी शंकर कलवाणियां पूरे आयोजन में मैदान प्रभारी की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। इस दौरान क्लब के खिलाड़ी रजनीश स्वामी, राजेन्द्र पांडिया, रामकिशन दर्जी, राधेश्याम पुजारी, डॉ सुनील बिहानी, सीताराम पारीक, प्रिशु स्वामी, हनुमान सहू, महावीर शर्मा, श्याम सारस्वत, दिलीप इंदौरिया, शेखर पांडिया, निर्मल पांडिया, अनिल पांडिया, नौरतमल पांडिया, मालचंद राठी, विनोद यादव, दीनदयाल माली, गोविंदराम सुथार आदि मौजूद रहें एवं व्यवस्था सहयोगी बने। आयोजकों ने क्लब समिति का आभार जताया गया। विदित रहें सेमीफाईनल में सैंकड़ो खेलप्रेमी जुड़े और लाइव में जमकर घोषणाएं करते हुए खिलाड़ियों का खूब हौसला बढ़ाया। सेमीफाइनल व फाइनल मैच के लाइव देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें। 1- https://www.facebook.com/share/v/1AFPZt62Xh/ 2- https://www.facebook.com/share/v/181bU33N51/








