May 20, 2026
0000000000000000000

महाशिवरात्रि के अवसर पर गौशाला में होगा शिलान्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र में गौसेवा में स्थाई सेवा-समर्पण दिया जाएगा। श्री गोपाल गौशाला समिति के नवनिर्माण प्रोजेक्ट में निर्माण कार्यों में विस्तार दिया जाएगा। गौशाला के कार्यसमिति सदस्य कमल किशोर सोमाणी ने बताया कि कस्बे के समाजसेवी राधाकिशन बिहानी पुत्र मूलचंद बिहानी, बिग्गाबास द्वारा करीब 25 लाख की लागत से 60 गुना 100 फीट बड़ा चारागृह का निर्माण करवाया जाएगा। 26 फरवरी को सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले इस शिलान्यास कार्यक्रम में कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गौशाला कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रहेगी। विदित रहे कि क्षेत्र की सबसे बड़ी गौशाला श्रीगोपाल गौशाला में नवनिर्माण के तहत पूरी गौशाला का नवनिर्माण व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार करवाया जा रहा है, जहां गौवंश की सेवा और अधिक संभव हो सकेगी।
तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) में बनेगी तीसरा तल, पुगलिया करेगी कल शिलान्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाशिवरात्रि के महापर्व पर तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) का विस्तारित तृतीय तल का शिलान्यास श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया द्वारा किया जाएगा। शिलान्यास समारोह बुधवार सुबह 11 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार होंगे तथा समारोह अध्यक्ष के रूप में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल शामिल होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक व साहित्यकार श्याम महर्षि होंगे। श्रीमद् आचार्यश्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया, उपाध्यक्ष हेमराज पुगलिया, मंत्री मालचंद सिंघी सहित क्षेत्र के अनेक मौजिज लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।