May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2025। प्रदेश भर की मंडियां आगामी 2 मार्च तक बंद रखी जाएगी। मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को जयपुर मंडी में आयोजित बैठक में संघ अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता की अध्यक्षता में सभी जिला संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए आगामी 2 मार्च तक मंडी में बोली नहीं लगाने का निर्णय लिया। मंत्री लालचंद सिद्ध ने बतायाकि जब तक सरकार व्यापारियों की मांगो पर सकारात्मक विचार नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रखने का विचार किया जा रहा है। बता देवें कृषक कल्याण शुल्क समाप्त करने व मंडी शुल्क की सभी दरें एक समान करने की मांग रहें है। श्रीडूंगरगढ़ मंडी में भी 3 मार्च , सोमवार को जिंसो की बोली लगेगी। मंडी व्यापारियों ने सभी किसानों से अपनी उपज लेकर सोमवार को ही मंडी आने का आग्रह किया है। बता देवें ये खबर पढ़ने के साथ आप सभी किसानों तक जरूर पहुंचाए। जिससे वे सभी किसी परेशानी से बच सकें और सोमवार को या उसके बाद ही फसल बेचने के लिए मंडी आवें।