May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-26 at 11.58.01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2025। महाशिवरात्रि के महापर्व पर महादेव को मनाने के लिए बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं सभी श्रद्धालु मतवाले होकर मंदिरों में दर्शन करने व जलाभिषेक करने पहुंच रहें है। सभी शिवालयों में खासी रौनक है। अलसुबह से श्रद्धालु मंदिरों में उमड़ रहें है और लगातार हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहें है। महिलाएं पूरे पूजन सामग्री के साथ तो युवक व बच्चे गन्ने का रस, दूध जल, नारियल के जल से जलाभिषेक कर रहें है। आप भी देखें पूरे अंचल से महादेव मंदिरो से सभी फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी मंदिर में पंडित पवन उपाध्याय ने सुबह 5 बजे संपन्न करवाया रूद्राभिषेक, जगदीश गुरनाणी पत्नी के साथ रहें मुख्य यजमान, यहां रवि रिझवानी, मुकेश संगवानी, नरेन रिझवानी, ललित गुरनाणी, अनिल वासनी, यश, अर्पिता, नरेंद्र गुरनाणी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन किया। रात 7.15 बजे से चार प्रहर पूजन प्रारंभ होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सनातन श्मशान भूमि में शिव पूजन को उमड़े श्रद्धालु, यहां शाम 8 बजे से भाईश्री संतोष सागरजी महाराज के सान्निध्य में प्रारंभ होगा चार प्रहर रात्रि पूजन, शामिल होंगे बड़ी संख्या में श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सनातन श्मशान भूमि में आयोजित महाशिवपुराण कथा में महाशिवरात्रि के पर्व पर धार्मिक सामग्री की सजी दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा प्रांगण में स्थित शिवालय में पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव धोरा मंदिर में सुबह से अब तक लगी श्रद्धालुओं की कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान के सामने भूतनाथ मंदिर में पूजन करने उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के शिव धोरा के शिवालय में उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के हरिराम जी मंदिर के शिवालय में पहुंचे श्रद्धालु, किया महादेव का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के माताजी मंदिर के शिवालय में परिवार सहित श्रद्धालुओं ने शिव पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पड़नाथजी की बगीची में उमड़े श्रद्धालु, परिवार सहित किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राम मंदिर के शिवालय में श्रद्धालुओं ने किया शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में शिव धोरा पर लगी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास माताजी मंदिर के शिवालय में अलसुबह से प्रारंभ हुआ पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास स्थित गणेश मंदिर के शिवालय में उमड़े श्रद्धालु शिव पूजन करने के लिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम धोरा मंदिर के शिवालय में शिव पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान में आशापुरा माताजी मंदिर के शिवालय में शिव पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में रामचन्द्र देवकिशन सोमानी परिवार ने रूद्राभिषेक का आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर हुए हुए शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चांदरतन सोमाणी के घर हुआ रूद्राभिषेक का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंवर बस स्टैंड पर स्थित शिवालय में देर रात युवाओं ने की फुलों की सजावट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने मस्तक चंदन धारण किया शिव पूजन।