May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2025। समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। इस तिथि तक खरीद होना अब भी संभव नहीं नजर आ रहा है। ऐसे में बुधवार शाम को खरीद केंद्र पर किसानों ने तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा ने किसानों के साथ मिलकर तिथि बढ़ाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि लंबी लाइनें लगी है और खरीद पूरी ना हो पाने का अंदेशे से इंकार नहीं किया जा सकता है। अखिल भारतीय किसान संघ के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया व तहसील कमेटी मंत्री राजेंद्र जाखड़ ने भी कृषि मंत्री को पत्र लिखकर खरीद की तिथि 28 फरवरी से बढ़ाकर 7 मार्च करने की मांग की है। पत्र में कहा कि राजस्थान सरकार को 5 लाख हजार टन खरीद करनी थी जो अब तक 3 हजार 500 टन ही खरीद कर पाई है। ऐसे में किसान हित में तिथि बढ़ाने की मांग की है। वहीं समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में खरीद के लिए शेष किसानों में अंतिम किसान को भी कॉल कर दिया गया है। यहां समय पर खरीद पूरी कर ली जाएगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजफैड द्वारा तिथि बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं अनेक किसान नेताओं ने भी खरीद की तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है जिससे प्रदेश भर के सभी किसानों की खरीद पूरी हो सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ विवेक माचरा की अगुवाई में किसानों ने तिथि बढ़ाने की मांग की।