






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2025। लोकल शासन प्रशासन की मंशा में खोट है, जनता को गुमराह किया जा रहा है और दानदाता को प्रताड़ित किया जा रहा है। तय तिथि 8 मार्च तक एमओयू नहीं किया गया तो ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में सरकार ऐतिहासिक आंदोलन देखेगी। ये ऐलान पूर्व विधायक विधायक गिरधारीलाल महिया ने धरना स्थल पर संघर्ष के 136वें दिन कही है। महिया ने प्रेस वार्ता बुलाई और कहा कि दानदाता ने विभाग की सभी शर्तें मानी, फिर भी दानदाता को कोई रिप्लाय नहीं दिया गया है। जबकि विभाग दानदाता को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। महिया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रोमा विरोधी रोड़ा अटकाना बंद करें। जनता की ताकत राज को झूकाना जानती है और आने वाली 10 मार्च को आगामी रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो जॉइंट सेक्रेटरी का घेराव भी करेंगे। वार्ता के दौरान धरना स्थल पर आशीष जाड़ीवाल, भंवरलाल प्रजापत, राजेंद्र स्वामी, जावेद बेहलीम, राजाराम गोदारा, प्रकाश गांधी, मदन प्रजापत, मुकेश ज्याणी ने एक स्वर में निर्माण प्रारंभ करवाने की मांग की।




