May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-26 at 20.05.03

धोखाधड़ी कर रूपए हड़प लेने के आरोप में दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाने में इसी गांव के निवासी चिमनाराम पुत्र धुड़ाराम मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बापेऊ निवासी मुकेश नाथ पुत्र रूपनाथ ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए बार बार रूपए हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को सौंप दी है।

ट्रेक्टर पर स्टंट करने वाले दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना पुलिस ने देराजसर निवासी बजरंग जाट व लक्ष्मण स्वामी के खिलाफ दो ट्रेक्टरों को आपस में रस्सों से बांधकर आम सड़क पर स्टंट करने के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कांस्टेबल प्रमोद सिंह ने रिपोर्ट दी और मामले की जांच हैड कांस्टेबल फतेहसिंह करेंगे। विदित रहें इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल हो रहें थे। जिस पर अनेक ग्रामीणों ने मानव जीवन को संकट पैदा करने वाला बताते हुए कार्रवाई की मांग भी कर रहें थे।