May 19, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ, एक नजर में।

मोमासर सीएचसी के गेट निर्माण को लेकर उठा विवाद, कल गांव में होगी आमसभा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत मोमासर में सीएचसी के निर्माण के स्थान को लेकर गांव में विवाद की स्थिति रही वहीं अब निर्माण प्रारंभ होने के बाद सीएचसी के गेट के लिए विवाद खड़ा हो गया है। सीएचसी के दरवाजे के सामने मुख्य द्वार बनाने का विरोध कर रहें ग्रामीणों ने उस स्थान पर उनके पट्टे होने की बात कही है। पूर्व सरपंच जेठाराम भामूं, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, वर्तमान जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सहित अनेक ग्रामीण इन पट्टों के अवैध होने का आरोप लगा रहें है। भामूं ने इस संबंध में गुरूवार सुबह 11 बजे ग्रामीणों की आमसभा बुलाई है। भामूं ने बताया कि चारदीवारी व मुख्य द्वार अवैध पट्टे निरस्त कर बनावें जावें।

सीनियर्स को दी विदाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आडसर बास में स्थित दयानंद विद्या निकेतन उमावि में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के बीच व्यवस्थापक सुभाषचंद्र शास्त्री ने विद्यार्थियों को सच्चाई एवं मेहनत से ही सफलता मिलने की बात कहते हुए देश एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को भी जीवन में हमेशा याद रखने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने संघर्ष एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता की राह पर बढ़ने को कहा। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी मौजूदगी रही एवं कक्षा 12 के विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।

वाल्मीकि प्रीमियर लीग में आवेदन का अंतिम दौर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मोमासर बास में आयोजित होने वाली वाल्मीकि प्रीमियर लीग में शामिल होने के इच्छुक खिलाडियों द्वारा आवेदन का अंतिम दौर आज बुधवार रात 12 बजे तक का ही है। इस प्रतियोगिता में वाल्मीकि समाज के श्रीडूंगरगढ़ के ही खिलाडियों को ही प्राथमिकता देने के लिए 22 से 26 फरवरी रात 12 बजे तक वाल्मीकि समाज के खिलाड़ियों के आवेदन हो सकेगें एवं उसके बाद 27 एवं 28 फरवरी को आस पास के दुसरे शहरों के वाल्मीकि खिलाडियों के आवेदन भी किए जा सकेगें। खिलाडियों के आवेदनों के बाद 3 मार्च को टीमों का बंटवारा होगा एवं 14 मार्च को वाल्मीकि ग्राउंड में खेल का आयोजन होगा।

रामकिशन सियाग की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 01 मार्च को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत रामकिशन सियाग की 14वीं पुण्यतिथी पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रामकिशन सियाग फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा 1 मार्च को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट सदस्य एवं देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि शिविर के लिए पूरे जिले में जनसम्पर्क कर अधिकाधिक संख्या में रक्तदान का आग्रह किया जा रहा है। विदित रहे कि प्रतिवर्ष होने वाले इस शिविर में श्रीडूंगरगढ़ से भी बड़ी संख्या में युवा भाग लेते है एवं रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते है। ट्रस्ट द्वारा लगवाए जाने वाले शिविरों में अभी तक 10 हजार युनिट से अधिक रक्तदान किया जा चुका है।

राजकीय महाविद्यालय के पास बजाई टेप, युवक गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल धमेन्द्र ने मंगलवार को गश्त के दौरान राजकीय महाविद्यालय के पास तेज आवाज में टेप बजाने वाले टैक्सी चालक सोयल काजी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से टेप जब्त की गई है एवं ध्वनि प्रदुषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।