August 30, 2026
WhatsApp Image 2025-02-28 at 08.28.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2025। क्षेत्र में चोर उच्चकों के हौसले लगातार बढ़ रहें है और चोरी की वारदाताओं को अंजाम दे रहें है। गांव मिंगसरिया माताजी मोड़ पर स्थित मंदिर को निशाना बनाकर चांदी के छत्र चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। गुरूवार सुबह जब मंदिर पुजारी आया, तो ताले टूटे देखकर चोरी की घटना की जानकारी मिली। पुजारी गोपाल जोशी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को अज्ञात चोरों ने कालका माता मंदिर के ताले तोड़ कर मूर्ति पर लगे करीब 10-12 चांदी के छत्र चोरी कर लिए। मंदिर पुजारी की तरफ से पुलिस को सूचना देने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मामले की जांच कर रही है।