






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2025। हाई स्कूल रोड पर अचानक जीप चला रहें चालक को दिल का दौरा पड़ा। चालक निढाल हो गया और पैर जीप की रेस पर गिरा जिससे जीप अनियंत्रित होकर आगे एक खड़ी टैक्सी से टकरा गई। टैक्सी आगे खड़ी कार से जा भिड़ी। ये घटना गुरूवार शाम को हाई स्कूल रोड पर हुई, यहां मौके पर अनेक नागरिक एकत्र हो गए है। मौके से जीप चालक कालू गुसाईं निवासी कालूबास को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे सीपीआर दी गई। परंतु युवक की जान बचाई नहीं जा सकी और कुछ ही पलों में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं पर सभी राहगीरों ने व आस पास के दुकानदारों ने गहरी चिंता जताई। इस लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो:- https://fb.watch/y0VoiVRivQ/





